शनिवार, 27 जून 2009

माइकल जयकिशन नहीं रहे

पॉप संगीत और न्रत्य के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन नहीं रहे, यह खबर पडकर धक्का लगा। डांस करने, देखने और पसंद करने वाला दुनिया का कोई भी शख्स जैक्सन का शो या उसकी सीडी एक बार देख ले तो यह असंभव है कि वह उनकी न्रत्य कला का दीवाना न बने। उनके समकालीनों से लेकर वर्तमान के जितने भी फिल्म और राॅक स्टार हैं, उनमें से शायद कोई भी ऐसा नहीं हो जिस पर माइकल का प्रभाव न हो। भारतीय फिल्मों में तो मिठुन चक्रवर्ती, प्रभुदेवा से लेकर ऋत्विक रोशन तक सबके डांस में माइकल जैक्सन की ही छवियां हैं। महिला नर्तकों में सकीरा और पुरूषों में माइकल जैक्सन का डांस देखना अदभुत अनुभव है। मैंने जब भी टीवी पर उनका शो देखा, पूरा होने तक चैनल बदलने का अभ्यस्त हाथ भी थमा रहा। ऐसा नहीं है कि मैं माइकल के गुजर जाने की वजह से उनकी इतनी तारीफ कर रहा हूं। मैंने महसूस किया है, कई कई दफा कि उनके स्टेप्स और फुर्ती निःसंदेह जादुई थे। मित्रों माइकल जैक्सन की पापुलेरिटी और विवाद दोनों ही शिखर पर रहे हैं। पचास साल की उम्र उनका जाना निश्चित ही संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें मिले आठ oscar बताते हैं कि माइकल जैक्सन संगीत और न्रत्य जगत की कितनी बडी धरोहर थे। मित्रों हमारे यहां न्रत्य को आध्यात्म से जोडकर ईश्वरीय आराधना का उत्तम मार्ग माना गया है। चैतन्य महाप्रभु से लेकर मीरा बाई तक इसके उदाहरण हैं। भगवान श्रीक्रष्ण के उपासकों को उनके न्रत्य रूप का ही रसपान सबसे ज्यादा भाता है। क्रष्ण की प्रतिमाओं को आप देखेंगे तो सबमें वे न्रत्य मुद्रा में होते हैं। होठों पर बांसुरी और दोनों पैर न्रत्यमुद्रा में। रास रचैया और ता ता थैया की लीला ने क्रष्ण को पांच हजार सालों से भारतीय जनमानस के ह्रदय में बसाया हुआ है। माइकल जैक्सन की गायकी से ज्यादा उनकी न्रत्य मुद्राएं और गतियां उनके अप्रतिम विख्यात होने की वजह रहीं। न्रत्य के अदभुत प्रदर्शन से माइकल दुनिया भर में पाश्चात्य न्रत्य शैली के गुरू ही बन गए थे। हमारे यहां समूचे देश के लगभग हर शहर में ऐसे लोग मिल जाएंगे जो माइकल जैक्सन के न्रत्य के वीडियो देख देखकर न केवल डांसर बन गए बल्कि न्रत्य गुरू के रूप में स्थापित हो गए। क्रष्ण की न्रत्य लीला ही उनके ईश्वरीय रूप का प्राण बिंदु है, माइकल जैक्सन का न्रत्य भी उच्च कोटि का था, इसीलिए मैंने शीर्षक में उन्हें जैक्सन के बजाय जयकिशन संबोधित किया है। न्रत्य के अदभुत अवतार माइकल जयकिशन को मेरी श्रद्धांजलि और सलाम।

3 टिप्‍पणियां:

विवेक सिंह ने कहा…

ईश्वर जाने वाले की आत्मा को शान्ति प्रदान करे !

Udan Tashtari ने कहा…

माइकल जयकिशन ??


-निश्चित ही ऐसी प्रतिभा के साथ लोग कभी कभी ही जन्म लेते हैं. श्रृद्धांजलि.

राज भाटिय़ा ने कहा…

जयकिशन जी की आत्मा को श्राद्धांजलि.